Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रोजाना 10-12 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान

Chaibasa (Sukesh kumar): पश्चिमी सिंहभूम के शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र सभी इलाकों में बिजली व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती जा रही है. सबसे अधिक समस्या चाईबासा के शहरी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, अब 24 घंटे की जगह 14 घंटा ही बिजली की आपूर्ति हो रही है. बीते दिनों हवा पानी आने से कई स्थानों के पोल भी गिर गए है, जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. कुर्सी गांव में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र के बड़ी बाजार में बिजली की आपूर्ति सही से नहीं हो रही है. गांधी टोला, मेरी टोला के अलावे स्टेशन कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-hydra-collided-with-the-old-woman-waiting-for-the-vehicle-injured/">चांडिल

: वाहन का इंतजार कर रही वृद्धा को हाइड्रा ने मारी टक्कर, घायल

एसी, हीटर न चलाने की अपील

बिजली नहीं रहने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है. पीएचईडी विभाग बिजली की समस्या के कारण समय पर जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है. इधर, लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और बिजली गुल रहने की समस्या से काफी परेशान हैं, मजबूरीवश उन्हें छत पर सोना पड़ रहा है. कई घरों में पानी नहीं आने से लोग खरीद कर पी रहें हैं. बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली की भारी किल्लत है. कम बिजली मिलने के कारण आपूर्ति भी कम ही हो रही है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में एसी, हीटर ज्यादा ना जलाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही