Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नीमडीह में पेयजल संकट से लोग परेशान, पानी सप्लाई की अवधि बढ़ाने की मांग

Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा के नीमडीह मोहल्ला में गरमी के दिनों में पानी की स्थिति बत से बत्तर हो गयी है. लोगों को पेयजल का संकट छाया हुआ है. पीएचइडी विभाग से लगातार सुधार करने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ है. स्थानीय निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता नेहा निषाद ने कहा कि नीमडीह मोहल्ला में लगभग पांच हजार से अधिक लोग निवास करते हैं. लगभग 250 घर हैं लेकिन जिला प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है. अधिकतर घरों में सप्लाई पानी आता है. यहां के अधिकतर लोग सप्लाई पानी पर ही निर्भर हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-two-youths-injured-after-falling-from-scooty-one-mgm-refer/">घाटशिला

: स्कूटी से गिरकर दो युवक घायल, एक एमजीएम रेफर

सप्लाई पानी का समय अवधि बढ़ाने की जरूरत है - सामाजिक कार्यकर्ता

नेहा निषाद ने कहा कि पीएचइडी विभाग समय पर संज्ञान नहीं लेता है तो लोगों को आगे और भी भयंकर पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि सप्लाई पानी का समय अवधि बढ़ाने की जरूरत है. सुबह शाम दो-दो घंटा तक ही सप्लाई पानी का अवधि है. कभी-कभी एक घंटा ही रहता है. उन्होंने कहा कि पानी सप्लाई यदि तीन-तीन घंटा कर दिया जाता है तो कुछ हद तक पानी की परेशानी दूर हो सकती है. पूरे चाईबासा में समय अवधि को बढ़ाने की जरूरत है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही