Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकना चाहती है जनता : त्रिशानु राय

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने कहा कि देश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकना चाहती है. इसके लिए विपक्षी दलों ने `इंडिया` नाम से नये गठबंधन की घोषणा की है और जनता अब इसका साथ देगी. उन्होंने कहा विपक्षी एकता मजबूत हो चुकी है और देश के लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए अग्रणी रहकर काम करेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र देश की जनता के सामने आ चुका है और अब 2024 में भाजपा का सपना पूरा नहीं होगा. भाजपा के राज में लोकतंत्र के नैतिक मूल्यों में गिरावट आई है. कांग्रेस ने देश के लिए बलिदान दिया है और इसकी जड़ें काफी मजबूत है, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने खून से इस देश की धरती को सींचा है. देश की आंतरिक सुरक्षा को काफी मजबूत किया है. देश की जनता बदलाव चाहती है और `इंडिया` का डंका दुनिया में बजना देखना चाहती है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-and-barkunwar-gagarai-assured-justice-to-the-family-of-the-deceased-girl/">मनोहरपुर

: मंत्री जोबा मांझी व बड़कुंवर गागराई ने मृत युवती के परिजन को न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही