Search

 
 
 

चाईबासा : ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मझगांव में लोगों को किया गया जागरुक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आजादी के अमृत-महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर-घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. रोजाना लोगों की ओर से तिरंगे के सम्मान में किसी न किसी प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मझगांव प्रखंड के घोड़ाबांधा गांव में समाज सेवी मोहित केशरी (पप्पू) के नेतृत्व में बुधवार को घर–घर जाकर ग्राम के लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के संबध में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-presence-of-mlas-of-mazgaon-and-chakradharpur-the-contractors-put-tender-for-the-construction-of-check-dams-worth-crores-in-the-minor-irrigation-office/">चाईबासा

: मझगांव व चक्रधरपुर विधायक की मौजूदगी में ठेकेदारों ने लघु सिंचाई कार्यालय में करोड़ों के चेकडैम निर्माण का डाला टेंडर
इस अवसर पर मोहित केशरी ने सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हम सभी अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव के भागीदार बनेंगे. इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है. जागरूकता अभियान में श्रीकांत कुम्हार, बुलेट कुम्हार, सुरा कुम्हार, पोरमे कुम्हार, सरीना हेम्ब्रम, रीता हेम्ब्रम, नरपती गोप, डिम्पल केशरी, जयेश कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही