Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अत्याधिक गर्मी से परेशान रहे लोग, पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है. यहां दोपहर से पहले ही गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं. दोपहर के समय में तो घर से निकलना दूभर हो गया है. भीषण गर्मी के कारण लोग सुबह से ही बचाव के उपाय तलाश रहे थे. गर्मी से बचाव के लिए पेड़ों की छांव का सहारा लेते हुए लोगों को देखा जा रहा है. बुधवार को सुबह से ही तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास रहा. 10 बजे के बाद पारा और बढ़ना शुरू हुआ जो 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ गया है. लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. गर्मी से बचने के लिए लोग छतरी और कपड़े का सहारा ले रहे है. सड़कों पर भी लोगों का आवागमन सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम दिखाई दिया. अभी भी गर्मी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-babu-boys-finisher-fc-and-breaker-fc-won-their-respective-matches/">किरीबुरू

: बाबू ब्वॉयज, फिनिशर एफसी एवं ब्रेकर एफसी ने जीते अपने-अपने मैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही