Search

चाईबासा : रोरो नदी में पानी कम होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित

Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा की जीवनदायिनी नदी रोरो में पानी कम होने के कारण इसके आसपास बसे गांव तथा शहर के विभिन्न मुहल्लों में पानी की किल्लत हो गई है. इससे लोगों की दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित हुई है. रोरो नदी पर नगर परिषद क्षेत्र के कुम्हार टोली और पाताहातु नीचे टोला के लोग निर्भर हैं. पानी कम होने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित होने लगा हैं. इस क्षेत्र की एक बड़ी जनसंख्या नहाने, धोने व कपड़े साफ करने जैसे कार्य के लिए इसी नदी के पानी का इस्तेमाल करती हैं. अब रोरो नदी में पानी कम हो जाने से स्थानीय लोगों के समक्ष समस्या उत्पन्न होने लगी है. हालांकि कोई विकल्प नहीं होने के कारण लोग दूर दराज से पानी लाकर अपना-अपना कार्य कर रहे हैं. संभवतः यह स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक कि नदी में जलस्तर पर्याप्त नहीं हो जाता. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-unfortunate-to-drag-women-wrestlers-on-the-streets-of-delhi-com-rabin/">चाईबासा

: महिला पहलवानों को दिल्ली के सड़कों पर घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण : कॉमरेड रबीन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp