Search

चाईबासा : पौधरोपण के प्रति लोगों का बढ़ रहा झुकाव, नर्सरी से खरीदते हैं पौधे

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पर्यावरण संतुलन में पौधे छोटे हो या बड़े सभी का योगदान अहम है. आज के समय में लोग विभिन्न तरह के पौधे लगाने में खास तौर पर दिलचस्पी ले रहे है. शहर में अनेक जगहों पर फूल व पेड़-पौधों की नर्सरी है, जिससे लोग पौधों की खरीदारी कर घर व बगीचे में लगाते हैं. इससे न केवल उनके घर के आसपास की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ इस कारोबार से जुड़े लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. पौधे के कारोबार की स्थिति यह है कि सप्ताह में कम से कम तीन दिन कोलकाता से इन पौधों की खेप मंगाई जाती है और उन्हें विभिन्न नर्सरियों के माध्यम से बेचा जाता है. नर्सरी के कारोबार से अब काफी लोग जुड़ने लगे है. इसके साथ ही लोगों को अपने मन मुताबिक पौधे भी यहां मिल जाते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-former-councilor-got-a-wheelchair-for-a-disabled-person-with-his-efforts-happy-faces/">आदित्यपुर

: पूर्व पार्षद ने अपने प्रयास से दिव्यांग को दिलाया व्हीलचेयर, खिले चेहरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp