chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के जिला परिषद सदस्य राजश्री सवैयां और मतकमहातु पंचायत के मुखिया जुलियाना देवगम ने मतकमहातु के जलमीनार का निरीक्षण किया. दोनों ने जलमीनार के मशीन की जांच की. मशीन की कार्यक्षमता कम रहने के कारण इससे बड़ी आबादी के लिए जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रहा है. इसके कारण जनता से हमेशा कम पानी मिलने की शिकायत जनप्रतिनिधियों को मिल रही थी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अधिक कार्यक्षमता वाली मशीन लगाने के लिए संबंधित विभाग से सम्पर्क किया जाएगा और जलमीनार के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की जाएगी. मौके पर कृष्णा देवगम, सुरजा देवगम, रवि सवैयां, मनीषा बानरा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
चाईबासा : मतकमहातु के जलमीनार का जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
Last Updated: Jul 04, 2022 12:00 AM (IST)