Search

चाईबासा : एनएसएस से होता है व्यक्तित्व का विकास, इसमें बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लें : डॉ दारा

Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएसएस वालंटियर करीम सिटी कॉलेज के निखिल कामती उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. महिला कॉलेज के बीएड विभाग अध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी ने स्वागत भाषण दिया. अतिथियों एवं प्राध्यापकों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा एनएसएस की जानकारी दी गई. एनएसएस वॉलेंटियर्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. साथ ही वालंटियर्स ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने सभी को शुभकामनाएं दी एवं एनएसएस के महत्व को बताया. [caption id="attachment_766382" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/23rc_m_231_23092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-sports-clubs-two-day-football-tournament-begins/">घाटशिला

: झारखंड स्पोर्ट्स क्लब का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू

मन की बात सेशन में रखी अपनी बातें

एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता ने कहा कि एनएसएस से व्यक्तित्व का विकास होता है. हमें ऐसे गतिविधियों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेना चाहिए. राष्ट्रपति पुरस्कार अवॉर्डी निखिल कामती ने अपने अनुभव को साझा किया एवं कहा कि हमें सेवा भाव के साथ एनएसएस से जुड़ना चाहिए. दिव्या शर्मा और नूतन बानरा ने भी अपनी बातों को रखा. एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. अंत में मन की बात सेशन रखी गई. जिसमें वॉलिंटियर्स ने अपनी बात को एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह गुप्ता के समक्ष रखा. इस अवसर पर डॉ. सुचिता बाड़ा, प्रो डोरिस मिंज, प्रो बबिता कुमारी, प्रो सुजाता किस्पोट्टा , प्रो सितेंद्र रंजन, प्रो मदन मोहन मिश्रा, प्रो धनंजय कुमार एवं एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व बेस्ट एनएसएस वॉलिंटियर दिव्या शर्मा और सदस्य नूतन बानरा, बीएड सेमेस्टर 1, बीएड सेमेस्टर 2, बीएड सेमेस्टर 4 की एनएसएस वॉलिंटियर्स एवं अन्य छात्राएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jharkhand-sports-clubs-two-day-football-tournament-begins/">घाटशिला

: झारखंड स्पोर्ट्स क्लब का दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp