Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि में घंटी आधारित शिक्षकों का अब कटेगा पीएफ

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा की अध्यक्षता में सिंडिकेट बैठक विवि सभागार हुई. इससे पूर्व एफिलेशन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज जमशेदपुर के फिजिक्स की पढ़ाई आरंभ करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bike-collided-with-cyclist-on-nh-18-injured/">घाटशिला

: एनएच-18 पर बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल

टीएमएच बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई को स्वीकृति

टीएमएच बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई आरंभ करने को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई. सत्र 2023-27 के लिये स्वीकृति मिली. वहीं एजेके कॉलेज चाकुलिया की ओर से फिजियोथॉरपी कोर्स चलाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया था. इसको भी कई शर्तों के आधार पर एनओसी प्रदान किया गया. दोपहर एक बजे के करीब सिंडिटेक की बैठक आयोजित कर एफिलेशन कमेटी में लिये गये निर्णय की स्वीकृति किया गया. साथ ही कोल्हान विवि में नये शिक्षा नीति के लिये इस सत्र से 4 साल का यूजी संबंधित नियमावली को भी स्वीकृति प्रदान किया गया. बैठक में अन्य कई एजेंडों पर भी विचार विमर्श हुआ. विवि के अंगीभूत कॉलेज में कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों का पीएफ आरंभ करने की सहमति बनी. इसे भी पढ़ें : मनरेगा">https://lagatar.in/participation-of-women-workers-increased-in-mnrega-in-three-years-rajeshwari-b/">मनरेगा

में तीन वर्ष में बढ़ी महिला श्रमिकों की भागीदारी : राजेश्वरी बी
हालांकि इसके लिये एक कमेटी का गठन किया गया. यह कमेटी नियम तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी. नियम के आधार पर ही संबंधित शिक्षकों का बीएफ काटा जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से कुलसचिव डॉ जयंत शेखर, जेबी तुबिद, सीसीडीसी मनोज महापात्र, एफओ डॉ पीके पाणी, डॉ एससी दास, डॉ अमर सिंह के अलावा सभी डीन काफी संख्या सिंडिकेट सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bike-collided-with-cyclist-on-nh-18-injured/">घाटशिला

: एनएच-18 पर बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल

कोल्हान विवि में नयी शिक्षा नीति के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू 

कोल्हान विवि में नई शिक्षा नीति के तहत इस सत्र से नामांकन प्रक्रिया यूजी में आरंभ हो गयी है. अब चार साल के लिये विद्यार्थियों का नामांकन चल रहा है. वैसे विद्यार्थी जो यूजी में दाखिला लिये है अब वे विद्यार्थी को तीन साल नहीं. बल्कि चार साल की पढ़ाई करनी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही