Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पीजी विभाग के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा स्पोर्ट्स किट, विद्यार्थी परेशान

Chaibasa (Sukesh kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स किट नहीं मिल रहा है. जबकि नामांकन के समय सभी विद्यार्थियों से स्पोर्ट्स के लिए अलग से शुल्क लिया जाता है. पीजी विभाग के पास विद्यार्थियों के लिए अलग से खेल मैदान तक नहीं है. यहां के विद्यार्थी टाटा कॉलेज के मैदान में खेलते हैं. प्रत्येक साल विद्यार्थियों से शुल्क लिया जाता है लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें यहां कुछ नहीं मिलता. इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी होती है. लगातार विद्यार्थी संबंधित विभाग के एचओडी से सुविधा बहाल करने की मांग करते हैं लेकिन इसे अनदेखा कर दिया जाता है. जबकि प्रत्येक साल लाखों रुपया शुल्क के नाम पर जमा होता है. पीजी विभाग में एकमात्र ओपन जिम है, लेकिन उसके भी ज्यादातर सामान खराब पड़े हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-under-the-jeevan-jyoti-insurance-scheme-sbi-gave-a-check-of-two-lakhs-to-the-nominee/">चाईबासा

: जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एसबीआई ने नॉमिनी को दिया दो लाख का चेक

सुविधाएं नहीं मिलने से छात्र हैं परेशान

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि मंजीत हांसदा ने कहा कि पीजी विभाग के विद्यार्थियों के लिए किसी तरह की सुविधा विवि की ओर उपलब्ध नहीं कराई गई है. स्पोर्ट्स के लिए अलग से विभाग तो बनाया गया है लेकिन विभाग किसी तरह का काम नहीं कर रहा है. टाटा कॉलेज के मैदान में सभी विद्यार्थी अभ्यास करते हैं. लेकिन अलग से स्पोर्ट्स किट प्रदान नहीं किया गया है. प्रत्येक साल विद्यार्थियों से स्पोर्ट्स के नाम पर शुल्क लिया जाता है. लाखों रुपए शुल्क वसूली होती है, लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं मिलती. -------------------------------------- टाटा कॉलेज के मैदान में पीजी विभाग के सभी विद्यार्थियों को अभ्यास कराया जाता है. कुछ सुविधाएं हैं, कुछ सुविधाएं बहाल की जा रही है. पहले की तुलना में अभी विश्वविद्यालय में कई  सुविधाएं मौजूद है. हर खेल को ध्यान में लेकर कार्य किया जा रहा है. और भी बेहतर हो इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है. विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में तीरंदाजी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है. डॉ एमएन सिंह, प्रभारी, कोल्हान विश्वविद्यालय खेल विभाग 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही