Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान विवि में पीजी सेमेस्टर फोर्थ की परीक्षा शुरू, पांच हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल

Chaibasa (sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी सेमिस्टर फोर्थ (सत्र 2020-22) की फाइनल परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. सुबह नौ बजे सभी विद्यार्थी की रिर्पोटिंग टाइम निर्धारित किया गया था. वहीं, 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई. यह परीक्षा एक बजे तक चलेगी. कोल्हान विवि के परीक्षा विभाग की ओर से पीजी सेमिस्टर फोर्थ की परीक्षा को लेकर पूरे कोल्हान के विभिन्न कॉलेजों में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-18-7-bonus-and-rs-2000-goodwill-amount-to-twu-employees/">जमशेदपुर:

टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.7% बोनस व 2000 रुपये गुडविल अमाउंट

पहले साइंस प्रैक्टिकल विषय की हुई परीक्षा 

पहले साइंस प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा हुई.  परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने को लेकर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने सभी केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे गंभीरता से परीक्षा को संपन्न कराने में जोर दें. कदाचार न हो इस पर पूरा ध्यान दिया जाये. मालूम हो कि कोल्हान विवि की ओर से सत्र सुधार निर्धारित समय पर परीक्षा लेने और परिणाम देने पर जोर दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/sanitation-workers-strike-ends-in-jamshedpur-and-adityapur-picketing-continues-in-jugsalai/">जमशेदपुर

व आदित्यपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, जुगसलाई में धरना जारी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही