Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: कोल्हान विवि के कॉलेजों में सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: कोल्हान विश्वविद्यालय में आगामी 11 फरवरी से पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा शुरू हो रही है. जिसको लेकर विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने कॉलेज के परीक्षा हॉल का सीसीटीवी कैमरा अपडेट करवा लें. ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कदाचार न कर पाएं. इसके अलावा राज्य सरकार के कोविड-19 गाइडलाइन को भी सख्ती से पालन किया जाए. गाइडलाइन का उल्लंघन होने पर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी. प्रत्येक परीक्षा हॉल में एक सीसीटीवी  कैमरा अनिवार्य रूप से लगाना होगा. साथ ही सोशल डिस्टेंस के तहत ही परीक्षा रूम में प्रवेश की इजाजत दी जाएगी. सभी विद्यार्थियों को भी निर्देश दिया गया कि मास्क पहनकर ही प्रवेश करें. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-in-bundu-village-of-tonto-police-station-in-superstition-11-days-ago-a-couple-was-killed-and-the-half-burnt-body-was-hidden-in-the-forest/">किरीबुरु

: टोंटो थाना के बुंडू गांव में अंधविश्वास में 11 दिन पूर्व एक दम्पती की हत्या कर अधजला शव जंगल में छिपा दिया था

परीक्षा केंद्रों में किसी तरह का बदलाव नहीं

मालूम हो कि परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. हालांकि अभी तक परीक्षा केंद्र की सूची जारी नहीं की गई है. लेकिन तैयारी पूरी कर ली गई है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजय कुमार चौधरी के मुताबिक परीक्षा केंद्रों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. पुराने कार्यक्रम के तहत ही परीक्षा होगी. जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी जाएगी. उन्होंने सभी कॉलेज के प्रभारियों को कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइन का उल्लंघन किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाए. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-30-january-commission-bans-exit-polls-ied-found-in-hazaribagh/">शाम

की न्यूज डायरी।।30 जनवरी।। आयोग ने लगायी एग्जिट पोल पर रोक ।हजारीबाग में मिले IED।फुरकान का RPN पर हमला। अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर।बिहार के अलावा कई वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही