Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : इंजीनियरिंग कॉलेज में गंदगी का अंबार, शौचालय के नल टूटे

Advertisement
Advertisement
  • टॉयलेट की नहीं होती सफाई, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी
  • कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को नहीं दी जा रही सुविधा
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में इन गंदगी का अंबार लगा हुआ है. इसकी साफ-सफाई कॉलेज प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. कॉलेज के मेस के सामने सबसे अधिक गंदगी का अंबार भरा है. इसके अलावा कॉरिडोर में भी गंदगी भरा है. लेकिन कॉलेज प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है. इसके कारण विद्यार्थियों में काफी नाराजगी है. साथ ही कॉलेज के शौचालय समेत कई टॉयलेट के नल टूटे हुए हैं तो कहीं गंदा भरा है. नियमित रूप से टॉयलेट की भी सफाई नहीं होती है. इसको लेकर कई बार विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से अवगत कराया है, लेकिन इसका समाधान अभी तक नहीं हुआ है. इसके कारण विद्यार्थियों में काफी नाराजगी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Gandagi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : पर्यटन">https://lagatar.in/tourism-department-adventure-water-sports-will-start-before-summer-training-will-start/">पर्यटन

विभाग : गर्मी से पहले चालू होगा एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स, प्रशिक्षण शुरू

कॉलेज में स्थाई प्रिंसिपल नहीं होने से काम में हो रही बाधा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-TUTA-Swich.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में पिछले कई महीनों से स्थाई प्रिंसिपल नहीं हैं. इसके कारण कॉलेज में नियमानुसार कार्य नहीं हो पा रहे हैं. प्रभार में इंजीनियरिंग कॉलेज चल रहा है. विद्यार्थियों की संख्या के मुताबिक शिक्षकों की भी संख्या बहुत कम है. इसके कारण नियमित रूप से पढ़ाई भी नहीं हो रही है. कई विद्यार्थी इसको लेकर विरोध कर चुके हैं, लेकिन इसका समाधान अभी तक नहीं हो पाया है. मालूम हो कि चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज पीपीपी मोड के तहत संचालित होता है, लेकिन इसका संचालन अब सुचारू रूप से नहीं होने के कारण कई विद्यार्थियों में भय बना हुआ है कि आने वाले समय में यहां पर प्लेसमेंट हो पाएगा कि नहीं. नियमित रूप से क्लास नहीं होने से विद्यार्थी काफी परेशान हैं. कई विद्यार्थियों का कोर्स अभी तक पूरा नहीं हो पा रहा है. सिलेबस भी अधूरा रह गया है तो कई विद्यार्थियों के सेमेस्टर का सिलेबस शुरू ही नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : पर्यटन">https://lagatar.in/tourism-department-adventure-water-sports-will-start-before-summer-training-will-start/">पर्यटन

विभाग : गर्मी से पहले चालू होगा एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स, प्रशिक्षण शुरू

1000 से अधिक विद्यार्थी करते हैं अध्ययन, शिक्षकों की संख्या कम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Gandagi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में 1000 से अधिक विद्यार्थी अध्ययन करते हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या विद्यार्थी के अनुपात के अनुसार नहीं है. इसके कारण पढ़ाई बाधित होती है. सूत्रों के अनुसार अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक को यहां प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. यहां जो शिक्षक कार्यरत हैं, उनकी उपस्थिति अन्य कॉलेज में भी दिखाई गयी. इसके अलावा कॉलेज में शिक्षकों का कुछ गुट भी बन चुका है. आपस में ही शिक्षक लड़ रहे हैं. इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही