Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : NH 75 ई पर बने गड्ढे हादसे को दे रहे आमंत्रण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रीय राजमार्ग 75 ई की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है. पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर हाट गम्हरिया तक सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. हाट गम्हरिया या जगन्नाथपुर जाने के लिए लोग सुरजा बासा होकर जाने को विवश है. लेकिन शहर जाने के लिए इस सड़क का कोई दूसरा विकल्प नहीं है, इस कारण मजबूरी में लोग इस सड़क का उपयोग कर रहे है, इससे लोगों के मन में हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-family-of-driver-sonu-yadav-got-compensation-of-three-and-a-half-lakh-rupees/">आदित्यपुर

: चालक सोनू यादव के परिजनों को साढ़े तीन लाख रुपए मुआवजा मिला
बड़ी बात यह है कि इस रास्ते से स्कूल के बच्चे भी आना-जाना करते हैं. पथ निर्माण विभाग को भी इस सड़क की स्थिति के बारे में पता है पर अभी तक इसे ठीक कराने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. विभाग की जानकारी के अनुसार हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस सड़क की भी आधारशिला रखी है, पर सड़क का निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dry-trees-can-cause-any-untoward-incident/">चाकुलिया

: किसी अप्रिय घटना का कारण बन सकते हैं सूखे पेड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही