Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रोलाडीह गांव में आमरण अनशन के लिए सजा मंच, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर अनशन शुक्रवार से

Chaibasa (Sukesh kumar): चक्रधरपुर प्रखंड के रोलाडीह गांव में शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू हो रही है, शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर आमरण अनशन आरंभ होगी. कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरु हो रही है. आमरण अनशन का मुख्य उद्देश्य रोलाडीह हाई स्कूल में शिक्षा व्यवस्था के सुधार कर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द समेत अंग्रेजी विषय में शिक्षकों के बहाल करने की मांग है. इसे भी पढ़ें : 30">https://lagatar.in/after-the-age-of-30-there-are-many-changes-in-hormones-keep-away-from-these-things/">30

की उम्र के बाद हार्मोन्स में होने लगते हैं कई तरह के बदलाव, बना लें इन चीजों से दूरी
मालूम हो कि अनशन अनिश्चितकालीन के लिए निर्धारित किया गया है. जब तक शासन व प्रशासन व्यवस्था में सुधार नहीं लाता है. तब तक अनशन जारी रहेगा. अनशन के पहले दिन लगभग 10 ग्रामीण अनशन पर बैठेंगे उसके बाद प्रत्येक दिन दो-दो अनशन कारी के रूप में ग्रामीण बैठेंगे. गांधीवादी तरीके से यह अनशन प्रक्रिया शुरू होगी. आमरण अनशन रक्षा संघर्ष समिति की ओर से आयोजित किया गया है. समिति के संयोजक पंडित महतो ने कहा कि व्यवस्था में सुधार हो इसको लेकर नियमित रूप से यह आंदोलन जारी रहेगा. किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ आंदोलन नहीं है. यह सिस्टम के खिलाफ आंदोलन है. जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होती है. तब तक आंदोलन जारी रहेगा आने वाले दिनों में पूरे राज्य में शिक्षा व्यवस्था का सुधार हो यह हमारी इच्छा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही