Search

चाईबासा : खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के साथ खेलें, सफलता जरूर मिलेगी : विधायक

  • ऋषभ ब्रदर्स को हराकर संजय ब्रदर्स की टीम बनी चैंपियन 
  • तियू स्पोर्टिंग क्लब डीलियामार्चा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड के तियू स्पोर्टिंग क्लब डीलियामार्चा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन शनिवार को हुआ. फाइनल सह समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक दीपक बिरुवा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, समाजसेवी चंद्र मोहन देवगम, विजय बिरूली उपस्थित हुए. प्रतियोगिता का फाइनल मैच संजय ब्रदर्स बनाम ऋषभ ब्रदर्स के बीच खेला गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-pending-cases/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक
इसमें संजय ब्रदर्स ने ऋषभ ब्रदर्स की टीम को ट्राईब्रेकर में हराकर चैंपियन बनी. वही 40 प्लस वर्ग में सदर पंचायत की टीम ने ट्राई ब्रेकर में जिला स्कूल एफसी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद गेंद को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. इसे देखते हुए झारखंड के हेमंत सोरेन की सरकार पंचायत व प्रखंड स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर युवाओं को आगे बढ़ने का मौका प्रदान कर रही है. खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के साथ खेलें, सफलता जरूर मिलेगी. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ranchi-zonal-ig-reviewed-regarding-naxal-and-crime/">रांचीः

नक्सल और अपराध को लेकर रांची जोनल आईजी ने की समीक्षा
विधायक ने प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए. इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ही हमारे गांव के प्रतिभा को निखारा जा सकता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील तियू, उपाध्यक्ष प्रीतम तियू, सचिव नारा तियू, उप सचिव सिंगा तियू, कोषाध्यक्ष अर्जुन तियू, किशोर, सिराम, कालीया, उदय, संजय, भूषण, सोमा, रवि, बामिया, आकाश, अमन, मानकी, जीवन, प्रमोद, जूली समेत अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ranchi-zonal-ig-reviewed-regarding-naxal-and-crime/">रांचीः

नक्सल और अपराध को लेकर रांची जोनल आईजी ने की समीक्षा

चाईबासा : गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन में होगा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-DC-Baithak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी 26 जनवरी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन मैदान-चाईबासा सहित जिले भर के सरकारी कार्यालयों/प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास के साथ समारोह मनाने के तदर्थ विभिन्न बिंदुओं का समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक तैयारियों को तय समय में पूरा करने से संबंधित विभिन्न विभागों के दायित्व का निर्धारण कर संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-dead-body-of-minor-couple-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation-of-murder-or-suicide/">गुमला

: कुएं से नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
बैठक में सूचित किया गया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन ग्राउंड में सुबह 9:05 बजे, आयुक्त कार्यालय सहित जिला परिषद का कार्यालय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय में पूर्वाह्न 10:20 बजे, जिला समाहरणालय प्रांगण में सुबह 10:50 बजे तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का कार्यालय में सुबह 11:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. बैठक के दौरान पदाधिकारियों को बताया कि गणतंत्र दिवस के पूर्व 24 जनवरी 2024 को जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता तथा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के बीच गणतंत्र दिवस आधारित वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन पश्चात विद्यालय स्तर पर ही विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : कांस्टेबल">https://lagatar.in/protest-against-constable-recruitment-advertisement-candidates-submitted-memorandum-to-the-governor/">कांस्टेबल

 भर्ती विज्ञापन का विरोध,अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
25 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं आधारित झांकियों के निर्माण हेतु संलग्न विभाग को निर्देशित कर समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों यथा परेड संचालन, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था के अलावा जिले भर में अवस्थित महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई, शहर के विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार निर्माण के भी निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी-नजारत शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-ranchi-zonal-ig-reviewed-regarding-naxal-and-crime/">रांचीः

नक्सल और अपराध को लेकर रांची जोनल आईजी ने की समीक्षा

चक्रधरपुर : मंत्री जोबा माझी ने बिरसा तिर्की के निधन पर जताया दुख

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Joba-Majhi-Postmartam.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सड़क दुर्घटना में मरने वाले मनोहरपुर निवासी झामुमो के वरिष्ठ नेता 60 वर्षीय बिरसा तिर्की के निधन पर की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया. शनिवार को बिरसा तिर्की के शव का अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में पोस्टमार्टम किया गया.इसकी सूचना पाकर मंत्री जोबा माझी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और बिरसा के अंतिम दर्शन किये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-pending-cases/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक
इस दौरान उन्होंने बिरसा के स्वजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. बिरसा तिर्की के आकस्मिक निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के ही नहीं बल्कि पारिवारिक सदस्य जैसे थे. मंत्री ने बताया कि उनके दिवंगत पति पूर्व विधायक देवेंद्र माझी के समय से संबंध थे. कहा कि बिरसा तिर्की के निधन से पार्टी और परिवार ने एक ऐसे सदस्य को खोया जिसका भरपाई संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : कांस्टेबल">https://lagatar.in/protest-against-constable-recruitment-advertisement-candidates-submitted-memorandum-to-the-governor/">कांस्टेबल

 भर्ती विज्ञापन का विरोध,अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार की रात मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग के कुड़ना गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बिरसा तिर्की की मौत हो गई थी.अनुमंडल अस्पताल में मंत्री के साथ उनके पुत्र जगत माझी, उदय माझी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने बिरसा के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार समेत काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-demand-to-honor-medal-winning-players/">घाटशिला

: पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की मांग

डिलियामार्चा में निर्माणाधीन कचरा प्रबंधन प्लांट का विरोध

  • प्लांट निर्माण के विरुद्ध कोल्हान भूमि बचाओ समिति, मानकी मुंडा संघ, झारखंड पुनरूत्थान अभियान व झारखंड पार्टी व आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया हुए गोलबंद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Diliyamarcha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डिलियामार्चा गांव में निर्माणाधीन कचरा प्रबंधन प्लांट का विरोध शुरू हो गया है. शनिवार को कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां के नेतृत्व में कई नेता निर्माण स्थल पर पहुंचे और प्लांट निर्माण का जमकर विरोध किया. झारखंड पुनरूत्थान अभियान के जिला संयोजक सन्नी सिंकू, झारखंड पार्टी के जिला सचिव रेयांस सामड, मानकी मुंडा संघ के महासचिव चंदन होनहागा व आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष रामहरि गोप ने कहा कि यह प्लांट डिलियामार्चा गांव के पवित्र देवस्थल देशाऊली के बिल्कुल समीप बन रहा है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-provide-benefits-of-sabitri-bai-phule-scheme-to-girls-in-schools-dc/">साहिबगंज

: स्कूलों में बच्चियों को साबित्री बाई फुले योजना का लाभ दिलाएं- डीसी
यह नियम विरुद्ध है. अनुमति भी ग्रामसभा से नहीं ली गयी है. ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर प्लांट बन रहा है. डिलियामार्चा में ग्राम मुंडा दूधनाथ तियू की मृत्यु के बाद करीब दो वर्षों से वहां का पद रिक्त पड़ा है. ऐसे में इस इस योजना को ग्रामसभा की स्वीकृति किसने दी. गांव में शहर का कूड़ा-करकट लाकर निपटाने की योजना हमें स्वीकार्य नहीं है. इसे भी पढ़ें : कांस्टेबल">https://lagatar.in/protest-against-constable-recruitment-advertisement-candidates-submitted-memorandum-to-the-governor/">कांस्टेबल

 भर्ती विज्ञापन का विरोध,अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

आत्मा संस्था ने बिरसा किसान रथ का संचालन किया प्रारम्भ

Chaibasa (Sukesh Kumar) : आत्मा संस्था  पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से झारखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, जल प्रबंधन, बीज उपचार, यांत्रिकीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण, मछली पालन, पशुओं का टीकाकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि का वितरण की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिला में बिरसा कृषि रथ का संचालन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-57th-rolling-mills-operating-committee-meeting-concluded-at-bokaro-steel-plant/">रांची

: बोकारो स्टील प्लांट में 57वीं रोलिंग मिल्स ऑपरेटिंग कमेटी की बैठक संपन्न
रथ का परिभ्रमण पश्चिमी सिंहभूम जिला अन्तर्गत प्रखण्डों के सभी पंचायात एवं ग्राम स्तर पर चलाई जा रही है. रथ में एलईडी टीवी के माध्यम से किसानों को संचालित योजना एवं तकनीकी जानकारी दी जा रही है. रथ के साथ प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं कृषि सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को टैग किया गया है. जिससे कृषकों के साथ जन-जन तक खेती से संबंधित तकनीकी समस्याओं का समाधान, योजनाओं की जानकारी आदि को पहुंचाई जा रही है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/elephants-created-havoc-in-garhwa-broke-5-houses-and-also-ate-grains/">गढ़वा

में हाथियों ने मचाया उत्पात,  5 घरों को तोड़ा, अनाज भी खाये
बिरसा कृषि रथ का संचालान हेतु तीन रथ का संचालन बंदगांव, खूंटपानी, झींकपानी, टोन्टो में किया गया है. बिरसा कृषि रथ का शुभारंभ संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड मुख्यालय से संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी की देख-रेख में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई. 12 जनवरी को उक्त कार्यक्रम में 19 पंचायत को आच्दादित की गई. जिसमें लगभग 2783 किसान लाभांवित हुए. बिरसा किसान रथ अगले दस दिनों तक प्रखंडों में जाकर किसने उपयोगी योजनाओं की जानकारी देगी. किसानों से अनुरोध है कि जानकारियों का लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-demand-to-honor-medal-winning-players/">घाटशिला

: पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने की मांग

टाटा कॉलेज ने कॉमर्स कॉलेज की महिला टीम को हरा बना विजेता

  • कोल्हान यूनिवर्सिटी अंतर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/KU-Badminton.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्विद्यालय द्वारा अन्तर महाविद्यालय दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन शनिवार को बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में हुआ. यह प्रतियोगिता ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज द्वारा आयोजित की गई थी. पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिता में महिला वर्ग के फाइनल में टाटा कॉलेज की टीम ने ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज की महिला टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-dead-body-of-minor-couple-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation-of-murder-or-suicide/">गुमला

: कुएं से नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
इसी तरह पुरूष वर्ग के फाइनल में वर्करक्स कॉलेज जमशेदपुर ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर को हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के खेल प्रभारी डॉ मनमद नारायण एंव सम्मनित अतिथि के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ एच् सी दास और चाईबासा के समाज सेवी सुरेश सिंह भी उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र भारती ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-provide-benefits-of-sabitri-bai-phule-scheme-to-girls-in-schools-dc/">साहिबगंज

: स्कूलों में बच्चियों को साबित्री बाई फुले योजना का लाभ दिलाएं- डीसी
उन्होंने कहा कि जीत और हार तो एक ही सिक्के के दो पहलू है हार से निराश नहीं होना है. बल्कि उससे सीखते हुए जीत के करीब जाना है. सम्मानित अतिथि डॉ दास ने कार्यक्रम में कहा कि आज कोल्हान विश्विद्यालय हर खेल में भाग ले रही है और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में भाग ले रही है. उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्विद्यालय यह चाहती है कि हर बच्चा कुछ न कुछ खेल में भाग ले. कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कोल्हान विश्विद्यालय के खेल प्रभारी डॉ मनमद नारायण सिंह ने कहा कि आज पढ़ाई से ज्यादा खेल में नाम कमाया जा रहा है. उन्होंने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि सभी को अपने खेल पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाहिए. ताकि जीत आपके कदम चूमे उन्होंने खेल के माध्यम से केरियर बनाने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-dead-body-of-minor-couple-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation-of-murder-or-suicide/">गुमला

: कुएं से नाबालिग प्रेमी युगल का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से एक बहुत अच्छा केरियर आप पा सकते है. कार्यक्रम में मंच संचालन प्रोफेसर शास्त्री ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध ने दिया. कार्यक्रम में टीम मैनेजर के रूप में डॉ सुमन, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर से, डॉ फिरोज इब्राहिम, करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से, प्रोफेसर मुकुल मुंडा ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज से, प्रोफेसर सिंयोंन सोरेन टाटा कॉलेज चाईबासा से अपनी टीम के साथ उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज के सभी शिक्षकों एवम शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-pending-cases/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक

भगेरिया फाउंडेशन के खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Bhageria-Khel.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar)चक्रधरपुर के रेलवे क्षेत्र स्थित हरिजन बस्ती के रेड फोर्ट मैदान में शनिवार को भगेरिया फाउंडेशन के तत्वाधान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेलकूद प्रतियोगिता में खासकर हरिजन बस्ती के बच्चों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर अतिथियों ने दीप जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.जहां बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक से बढ़कर नृत्य की भी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुये भाजपा के सरायकेला-खरसावां प्रभारी जेबी तुबीद ने कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य रहता है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/elephants-created-havoc-in-garhwa-broke-5-houses-and-also-ate-grains/">गढ़वा

में हाथियों ने मचाया उत्पात,  5 घरों को तोड़ा, अनाज भी खाये
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/CKP-Bhageria-Khel-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के बीच खेलकूद भी बेहद जरुरी है. इससे बच्चों का शारीरिक विकास होता है.वहीं पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, समाजसेवी डॉ. मनोज सिंह कोड़ाह, समाजसेवी विजय सिंह गागराई ने भी संबोधित करते हुये आयोजन की सराहना की. इस दौरान बच्चों के बैलून फोड़, मटका फोड़, रस्सा टान, म्यूजिकल चेयर, दौड़, बास्केट बॉल, गोल किपिंग, ड्रम शॉट आउट समेत अन्य स्पद्र्धाएं आयोजित किये गए. इस मौके पर अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. इस दौरान ठंड को देखते हुये बच्चों के बीच गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : बार">https://lagatar.in/bar-election-observers-will-hold-a-meeting-with-the-candidates-before-the-elections/">बार

चुनाव: इलेक्शन से पहले ऑब्जर्वर करेंगे उम्मीदवारों के साथ बैठक
जहां मुख्य रुप से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह सरायकेला-खरसावां प्रभारी जेबी तुबीद, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई,पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, रांची रिम्स के डॉक्टर मनोज कुमार कोड़ाह,भाजपा नेता विजय मेलगांडी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा, समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई, गिरिराज सेना के संरक्षक उमाशंकर गिरि उपस्थित हुये. मौके पर प्रो.शिवपूजन सिंह, जेएलएन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा. नागेश्वर प्रधान, भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, ललित मोहन गिलुवा, पूर्व पार्षद रितु मुखी, समाजसेवी विनोद भगेरिया, मनोज भगेरिया, प्रमोद भगेरिया, शिखा भगेरिया, प्रशांति साहा, सतिश भगेरिया, नितेश भगेरिया के अलावे मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोग व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व बच्चें मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp