Search

 
 
 

चाईबासा : पीएम आवास कर्मी संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Chaibasa (Ramendra kumar Sinha) : राज्य आवास कर्मी संघ झारखंड रांची के तीन दिवसीय कलम बंद हड़ताल के अंतिम दिन आवास कर्मी संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के कर्मियों ने आयुक्त कोल्हान प्रमंडल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मृतक मोहम्मद सिराज प्रखंड समन्वयक की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजन को 2000000 रुपये मुआवजा देने, अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग की गई. मोहम्मद सिराज प्रखंड समन्वयक भवनाथपुर जिला गढ़वा के रहने वाले थे. आवास कर्मी संघ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के अध्यक्ष शइंद्रजीत कुजुर ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. मौके पर सचिव शीतल बागे, जिला समन्वयक सरफराज आलम एवं संघ के सभी सदस्य भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पूर्व">https://lagatar.in/the-high-court-reserved-its-decision-on-the-petition-of-former-minister-nalin-soren/">पूर्व

मंत्री नलिन सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही