Search

चाईबासा : मछली पालन व नौका विहार का जायजा लेने रविवार को पहुंचेगी पीएमओ की टीम

Chaibasa (Sukesh Kumar) :कमारहातु स्थित खदान में संचालित केज सिस्टम से मछली पालन एवं नौका विहार की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली से रविवार को एक टीम पहुंच रही है. इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. मतकमहातु पंचायत के मुखिया जुलियाना देवगन ने कहा कि नौका विहार का जायजा लेने के अलावे यहां पर रोजगार की व्यवस्था कैसे हो इस पर भी टीम रिपोर्ट तैयार करेगी. चाईबासा में मत्स्य पालन से भी रोजगार मिले इसे लेकर सरकार हर तरह के प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि पलायन जैसी गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासन, मत्स्य विभाग, समाजसेवी व बुद्धिजीवी वर्ग प्रयासरत है. इधर, मछली पालन का जायजा लेने के बाद अगले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा इस पर चर्चा किए जाने की संभावना है. मालूम हो कि चाईबासा के मतकमहातु में पिछले दो साल पूर्व से ही नौका विहार के साथ मत्स्य पालन में किया जा रहा है. जिसमें कई लोगों को रोजगार प्राप्त हो रही है साथ ही प्रशिक्षण भी लोगों को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-mediation-drive-for-execution-of-family-court-cases-concluded/">चाईबासा

: कुटुंब न्यायालय से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए स्पेशल मध्यस्थता ड्राइव का हुआ समापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp