Search

 
 
 

चाईबासा : पोखरिया के ग्रामीण डाकुवा बड़कुवर हेस्सा का निधन, शोक

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : जगन्नाथपुर प्रखंड के पोखरिया के ग्रामीण डाकुवा बड़कुवर हेस्सा का निधन बीते रात को हो गया. 40 वर्ष तक डाकुवा पद पर रहते हुए इन्होंने गांव की सेवा की. ये शांत स्वभाव के ईमानदार व्यक्ति थे. उनके निधन से पुरा गांव शोक में डूब गया है. ग्रामीण मुंडा कैलाश चंद्र दास, समाजसेवी मधुसूदन हेस्सा, छोटा महुलडिहा पंचायत के मुखिया रीता सिंकु व गणमान्य लोगों की गरिमामायी उपस्थिति में आदिवासी रिति रिवाज के साथ विधिवत रूप से इनका दाह संस्कार किया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-health-workshop-organized-in-hatnaburu/">मनोहरपुर

: हतनाबुरू में स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित
इस पर समाजसेवी मधुसूदन हेस्सा ने कहा कि उनके निधन से पूरे समाज पर असर पड़ा है. पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा समाज के लिए दे रहे थे. गांव में अब भी कई ऐसे ग्रामीण डाकुवा है जो बिना मानदेय का काम करते हैं. जो एक गर्व की बात है. सरकार को इस पर विचार कर सम्मानजनक मानदेय देना चाहिए. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-four-injured-two-serious-after-tractor-overturned-near-rajaparam-village/">चक्रधरपुर

: राजापरम गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से चार लोग घायल, दो गंभीर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही