Search

 
 
 

चाईबासा : गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा के चाणक्य सह गृहमंत्री अमित शाह आगामी 7 जनवरी को चाईबासा पहुंचेंगे. इस दौरान सिंहभूम में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शंखनाद करेंगे. साथ ही भावी उम्मीदवारों को तैयारी करने का आश्वासन देकर जाएंगे. कौन उम्मीदवार होगा इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाया है. लेकिन कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी लोकसभा सीट की टिकट को लेकर तैयारी में जुटे हैं. भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने कहा कि फिलहाल किसी की भी उम्मीदवारी को लेकर विचार नहीं किया जा रहा है. संसदीय बोर्ड की ओर से लोकसभा सीट के उम्मीदवार का निर्णय लिया जाता है. भाजपा अपने संविधान के तहत हर कार्य करती हैं. कोल्हान में पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन हो रहा है. जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है. इसमें सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि चांडिल, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा, जगन्नाथपुर समेत विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-movement-of-mukhiya-sangh-got-the-support-of-social-organizations-and-local-people-picketing-continued-on-the-second-day-as-well/">जमशेदपुर

: मुखिया संघ के आंदोलन को सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों का मिला साथ, दूसरे दिन भी धरना जारी

जिला भाजपा कार्यालय में तैयारी को लेकर बैठक

जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश पूरी की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में किस तरह से तैयारी बेहतर हो इस पर रणनीति बनाई गई. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे. आगामी लोकसभा की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. हमारा प्रयास है कि सिंहभूम लोक सभा सीट भाजपा के खाते में ही आए. बैठक में मुख्य रूप से जेबी तुबिद, हेमंत केसरी के अलावा कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :पीटीसी">https://lagatar.in/only-one-policeman-passed-in-ptc-exam/">पीटीसी

की परीक्षा में सिर्फ एक पुलिसकर्मी उत्तीर्ण

एनएच पर पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. एनएच–75 पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था लगा दिया गया है. तीन दिन पहले ही शहर के चारों तरफ पुलिस की ओर से जांच पड़ताल की जा रही है. टाटा कॉलेज मैदान में भी पुलिस कैंप करने लगी हैं. हेलीपैड को भी ठीक किया जा रहा है. टाटा कॉलेज मैदान में ही मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगी. इसमें लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है. मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा पहली बार पहुंच रहे हैं. जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है. किसी तरह की चूक ना हो इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक जारी है. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-bjp-state-general-secretary-held-a-meeting-with-the-workers-regarding-the-arrival-of-union-home-minister/">जगन्नाथपुर

: केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही