Search

चाईबासा : क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी  प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ बैठक हुई. बैठक में सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई. प्रवीण कुमार ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़़ करने के लिए उपस्थित प्रतिष्ठान के मालिकों से अपने  दुकान के आगे सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की. सभी ने थाना प्रभारी की बात को मानते हुए अच्छी क्वालिटी की सीसीटीवी कैमरा लगाने पर सहमति जताई. थाना प्रभारी ने बैठक में बोला कि अपने प्रतिष्ठान के बाहर सड़क की ओर रुख कर के अच्छी क्वालिटी का कैमरा लगाने वाले प्रतिष्ठान के मालिक को थाना स्तर से सम्मानित किया जाएगा. इससे लोग प्रेरित होकर इसमें सहयोग करेंगे. इसे भी पढ़ें :पलामू">https://lagatar.in/palamu-police-will-monitor-crime-and-criminals-with-cctv-cameras/">पलामू

: CCTV कैमरे से अपराध व अपराधियों पर निगरानी रखेगी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp