Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुलिस ने 24 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी चाचा-भतीजा समेत पांच को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिम सिंहभूम जिला के मुफस्सिल थाना के बादुड़ी पंचायत अंतर्गत कातीगुटू गांव में गुरुवार को पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. मुफस्सिल थाना में दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया. घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी चाचा-भजीता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना की सूचना संजय मुंडा ने पुलिस को दी थी. उसने पुलिस को बताया कि उसकी मंगेतर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इसके बाद चाईबासा के एसडीपीओ दिलीप खलखो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम घटना स्थल पर पहुंची. वहां पीड़िता ने बताया की पांच युवक सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसका बैग, मोबाइल, रुपया और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए. पुलिस ने छापामारी शुरू की और पांचों आरोपियों विशाल पूर्ति (25), सिंगराय पूर्ति (43), हरिचरण पाड़ेया (33), सुलेमान पूर्ति (22) और हरिचरण पूर्ति (30) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पांचों की निशानदेही पर बैग, मोबाइल, रुपया और अन्य सामान बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस से पूछताछ में सामूहिक दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-agreement-signed-in-tata-pigment-you-will-get-maximum-rs-67150/">जमशेदपुर

: टाटा पिगमेंट में हुआ बोनस समझौता, मिलेंगे अधिकतम 67,150 रुपये

मंगेतर संग घूमने आई थी गांव

दूसरी ओर घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मुंडा समेत अन्य थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि युवती अपने मंगेतर के साथ गांव घूमने आई थी. सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों में युवती के मंगेतर का दोस्त भी शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही