Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ट्रांसफार्मर से क्वायल चोरी करने के आरोप में सात लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chaibasa (Sukesh Kumar) : विगत कई दिनों से पश्चिम सिंहभूम जिला एवं सरायकेला खरसावां जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोर ट्रांस्फॉर्मर से क्वायल की चोरी कर ले रहे थे. चोर सरकारी ट्रांस्फॉर्मर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दे रहे थे. इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया. चोरी में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. छापेमारी दल ने दो और तीन अप्रैल को घटनाओं में संलिप्त सात शातिर चोरों को पकड़ा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-head-honored-the-diuris/">चाईबासा

: दियूरियों को मुखिया ने किया सम्मानित

सभी ने जुर्म किया कबूल 

इसमें प्रधान हेम्ब्रम (25) गांव पोड़ाडीह थाना- सरायकेला जिला- सरायकेला खरसावां, संजय बोदरा (28) गांव सिम्बाडीह थाना- मुफ्फसिल (पाण्ड्राशाली ओपी) जिला- प०सिंहभूम, चाईबासा, सुखलाल जामुदा (25) गांव बुरूबेडा, थाना- खरसावाँ, जिला- सरायकेला खरसावाँ, इन्द्रा सिजुई (29) गांव हुडांगदा टोला नवाडीह, थाना- खरसावां जिला सरायकेला खरसावां, गुरूचरण सोय (30) गांव हाथीमारा, थाना सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाँ, दामोदर हेम्ब्रम उर्फ दामु (21) गांव बाबु रिडींग मुण्डासाई थाना खरसावां जिला- सरायकेला खरसावां अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है. इनके पास से ट्रांस्फॉर्मर की क्वायल मोटरसाईकिल, मोबाईल एव अन्य सामानों की बरामदगी किया गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-canceling-rahuls-parliament-membership-is-murder-of-democracy-sureshchandra-jha/">धनबाद:

राहुल की संसद सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या  : सुरेशचंद्र झा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही