Search

 
 
 

चाईबासा पुलिस ने 3.14 करोड़ का डोडा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

 
Chaibasa: पुलिस ने 3.14 करोड़ रुपये के डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक डोडा लेकर टेबो थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इसके बाद पर छापेमारी दल का गठन किया गया. चेकिंग अभियान के दौरान डोडा लदा ट्रक पकड़ा गया. ट्रक के अंदर ऊपरी हिस्से में 3216 खाली जूट का बोरा और 415 खाली टीन का डब्बा मिला. इसके नीचे 135 प्लास्टिक के बोरे में 2096 किलोग्राम अफीम डोडा छिपाकर रखे गये हैं. इसकी कीमत लगभग 3.14 करोड़ रुपये हैं. इसे ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान तक ले जाने की योजना थी. पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से पांच लाख रुपये नगद, तीन स्मार्टफोन समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें -उत्तरप्रदेश">https://lagatar.in/uttar-pradesh-pm-modi-termed-india-alliance-as-communal-and-casteist-sought-votes-for-anupriya-patel/">उत्तरप्रदेश

: पीएम मोदी ने इंडिया  गठबंधन को सांप्रदायिक और जातिवादी करार दिया…अनुप्रिया पटेल के लिए वोट मांगा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही