Chaibasa (Sukesh Kumar) : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भाकपा माओवादी प्रतिबंधित नक्सली संगठन को विस्फोटक पहुंचाने वाले छह नक्सलियों की गिरफ्तार किया है. शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विस्फोटक पहुंचाने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी. इसके बाद नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. इस टीम के सदस्यों ने संदेह होने पर बारीपोखरी जाने वाले सड़क पर नाकाबंदी कर बॉज हेम्ब्रम उर्फ किशुन हेम्ब्रम को दौड़ाकर पकड़ा. पकड़े गये प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्य के पास से पुलिस को लक्षित कर विस्फोट किये जाने वाले आईईडी ब्लास्ट के लिए प्रयुक्त दो डेटोनेटर एवं दो जिलेटिन बरामद किया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crowd-of-visitors-gathered-in-vintage-and-classic-car-and-bike-exhibition/">जमशेदपुर
: विंटेज व क्लासिक कार एवं बाइक प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों का भीड़
: कर्मी सम्मेलन में तपन ब्रम्हचारी ने चरित्र गठन पर प्रकाश डाला
: विंटेज व क्लासिक कार एवं बाइक प्रदर्शनी में उमड़ी दर्शकों का भीड़
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पहुंचाते है विस्फोटक
इनकी निशानदेही के आधार पर अन्य सहयोगियों डुबराज हेम्ब्रम उर्फ डुबराज, तुरी देवगम, पालसिंह हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया. सभी टोंटो थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पकड़े गये चारों अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया गया कि वे प्रतिबंधित संगठन भाकपा के सक्रिय सदस्य है एवं भाकपा नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व (कमांडर) के निर्देश पर उन्हें विस्फोटक सामग्री पहुंचाते हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tapan-brahmachari-threw-light-on-character-formation-in-the-karmi-sammelan/">जमशेदपुर: कर्मी सम्मेलन में तपन ब्रम्हचारी ने चरित्र गठन पर प्रकाश डाला
Leave a Comment