Chaibasa: पुलिस ने छह घंटे के अंदर 22.22 लाख रुपये और स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा किया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी मंजूर अंसारी को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने लूट का 21.67 लाख रुपये और स्कॉर्पियो बरामद किया है. बता दें कि जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के खैरपाल सदमसाई मोड़ के पास बीते 21 मई को श्री गणेश इन्टरप्राइजेज के मैनेजर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसे पढ़ें- NTPC">https://lagatar.in/big-achievement-of-ntpc-chatti-bariatu-coal-project-record-of-producing-one-million-metric-tonnes-of-coal-in-eight-months/">NTPC
चट्टी बरियातू कोल परियोजना की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में एक मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड
: कई सबर परिवारों का कटा राशन कार्ड, प्रखंड कार्यालय का काट रहे हैं चक्कर [wpse_comments_template]
चट्टी बरियातू कोल परियोजना की बड़ी उपलब्धि, आठ माह में एक मिलियन मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड
एसपी के निर्देश पर हुआ था पुलिस टीम का गठन
अपराधियों ने मैनेजर को पिस्तौल और भुजाली का भय दिखाकर 22.22 लाख रुपये और स्कॉर्पियो लूट लिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद एसपी ने सभी थानों को सतर्क करते हुए निकटवर्ती जिले को घटना की सूचना दी. इस दौरान मझगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों का पीछा करते हुए कवाली थाना पुलिस के सहयोग से हल्दीपोखर से लूट में प्रयुक्त किया गया सफेद रंग का टाटा सूमो और लूटी गई रकम 21.67 लाख रुपये और लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद किया है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें- डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-cut-ration-card-of-many-sabar-families-are-circling-the-block-office/">डुमरिया: कई सबर परिवारों का कटा राशन कार्ड, प्रखंड कार्यालय का काट रहे हैं चक्कर [wpse_comments_template]
Leave a Comment