Search

 
 
 

चाईबासा पुलिस ने किया नक्सलियों की साजिश को नाकाम, आईईडी किया बरामद

 
Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू से लोवाबेडा के बीच में जंगल में सुरक्षाबलों निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये दो आईईडी बरामद किया गया. बम निरोधक दस्ता ने उसी स्थान पर आईईडी को नष्ट कर दिया. गौरतलब है कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया गया है. इसे भी पढ़ें -चुनावी">https://lagatar.in/ban-on-converting-black-money-into-white-through-electoral-bonds-supriyo-bhattacharya/">चुनावी

बॉन्ड के जरिए काले धन को सफेद करने के काम पर लगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही