Search

 
 
 

चाईबासा : रोरो नदी से पुलिस को मिला शव, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के रोरो नदी से एक युवक का शव बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसंडा पंचायत के मोची साईं मैदान के रोरो नदी से गुरुवार की सुबह पुलिस ने 26 वर्षीय गाड़ीखाना निवासी शिवचरण केसरी का लाश बरामद किया है. रोरो नदी में युवक की लाश मिलने के बाद मोची सहित आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है. युवक के बाईं कनपटी के ऊपर सिर पर गहरे जख्म का निशान है. परिजनों ने किसी अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-firing-of-bullets-again-in-wasseypur-the-process-of-killings-is-not-stopping/">धनबाद:

वासेपुर में फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला

तीन महीना पूर्व छोड़ दिया था अपना घर

परिजनों का कहना है कि शिवचरण केसरी की शादी गाड़ीखाना की रहने वाली लड़की से 2 साल पूर्व हुई थी. शिवचरण कोई काम नहीं करता था. अक्सर बेवजह अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई तथा गाली गलौज करता था. मृतक के भाई टिंकू केसरी ने बताया कि उसे बहुत समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन वह परिवार में किसी की बात नहीं सुनता था. बहू ढाई साल पूर्व मायके लौट गई. बताया कि दो-तीन महीने पूर्व युवक ने अपना घर द्वार छोड़ दिया था. दोस्त यारों के साथ हमेशा इधर-उधर रहता था. घर वालों ने भी तंग आकर उसे छोड़ दिया था. जिस कारण परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही