Search

 
 
 

25 लाख के इनामी नक्सली को चाईबासा पुलिस ने दिलाई 5 साल की सजा

 
Ranchi : चाईबासा पुलिस ने रुपये के ईनामी नक्सली संदीप दा उर्फ मोतीलाल सोरेन को पांच साल की सजा दिलाई है. शनिवार को चाईबासा सिविल कोर्ट ने संदीप दा को पांच साल की सजा के साथ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, गौरतलब है कि इस कांड का वादी राजेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. जिसमें चाईबासा जिले के गुवा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के जेसीबी समेत कई अन्य वाहनों को लेवी नहीं देने की वजह से आग के हवाले कर दिया गया था.

साल 2017 में हुआ था गिरफ्तार

ईनामी माओवादी संदीप उर्फ मोतीलाल सोरेन को पश्चिम सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र के लतारकुंदरीझोर गांव से गिरफ्तार किया गया है. चाईबासा जिले के तत्कालीन एसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई थी. यह कामयाबी उस समय मिली, जब वह गांव में खेले जा रहे फुटबाल मैच को देख रहा था. गिरफ्तार संदीप साल 2011 में चाईबासा जेल से अपने तीन हार्डकोर साथियों के साथ फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. उसके खिलाफ झारखंड और ओड़िशा में मामले दर्ज हैं. मोस्ट वांडेट नक्सली संदीप दा उर्फ मोती लाल सोरेन मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला है. उस पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और ओड़िशा सरकार की ओर से 25 लाख रुपये का नाम रखा गया था.
इसे भी पढ़ें – लंदन:">https://lagatar.in/london-guard-of-honor-given-to-jhulan-goswami/">लंदन:

झूलन गोस्वामी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही