Search

 
 
 

चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के क्रम में तीर बम, आइईडी, प्रिंटर आदि भारी तादाद में समान बरामद किया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया की 15 अप्रैल को अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हुसीपी के आस-पास जंगली / पहाड़ी क्षेत्र से पुराने नक्सली डम्प से भारी मात्रा मे विस्फोटक व अन्य समान बरामद की गयी है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-union-fast-on-may-1-against-chaos-in-bgh/">बोकारो

: बीजीएच में अव्यवस्था के खिलाफ यूनियन का अनशन एक मई को  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Chaibasa-Visfotak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी मिली थी की भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-shiv-shakti-chaiti-durga-puja-pandal-was-inaugurated-by-a-one-month-old-girl/">चक्रधरपुर

: एक माह की बच्ची के हाथों हुआ शिव शक्तिचैती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन
बरामद समान में दो प्रिंटर, मल्टी डीवीडी राइटर, लाल बैनर कपड़ा, अमोनियम नाइट्रेट 5 पैकेट (कुल 1 किलो प्रत्येक पैकेट-5 किलो), एमसील पैकेट 50 पैकेट, एमसील बड़ा पैकेट 5 पैकेट (कुल 25 किलो प्रत्येक 500 ग्राम), डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक कमर्शियल-09, सल्फर पाउडर 1 किलो, गन पाउडर कुल 2 किलो, केन (कंटेनर 5 लीटर क्षमता, भरा हुआ)-1, केन (20 लीटर क्षमता) गन पाउडर से भरा हुआ-1, लोहे के टुकड़े 1 किलोग्राम, सिरिंज 10, तीर बम 21, पेट्रोल- 2 लीटर, मिक्सर ग्राइंडर 1 छोटे जार के साथ, सेफ्टी पिन 100 पीस, स्विच 2 पीस, वोल्ट की बैटरी, छोटा एल्युमीनियम पाइप, प्लास्टिक पाइप, वायर कटर व अन्य दैनिक उपयोग की सामान शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही