Search

 
 
 

चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता, भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद

 
Chaibasa : भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार को पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के क्रम में जिले के गोईलकेरा और टोंटों थाना क्षेत्र के राजबासा जंगल के पास से 350 पीस डेटोनेटर समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. गौरतलब है कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-considers-tribals-as-forest-dwellers-tribals-are-owners-of-water-forest-and-land-rahul-gandhi/">चाईबासा

: भाजपा आदिवासी को वनवासी समझती, आदिवासी जल, जंगल, जमीन का मालिक : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही