Search

चाईबासा : विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बाइक चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पोस्ट ऑफिस चौक, जुबली पार्क, बंधन बैंक के पास खड़े किए गए बाइकों का हैंडल लॉक को पुराने बाइक के चाभी से खोलने का प्रयास किया गया. पुराने चाभी से बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के 22 बाइक का हैंडल लॉक आसानी से खुल गया और बाइक स्टार्ट भी हो गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-crowd-gathered-on-the-second-day-of-gajan-festival-in-shasan-village/">बहरागोड़ा

: शासन गांव में गाजन पर्व के दूसरे दिन उमड़ी भीड़

बाइक में डबल लॉक अवश्य लगाएं - पुलिस

सुरक्षा के दृष्टिकोण से उक्त सभी बाइकों को थाना लाया गया. साथ ही थाना प्रभारी द्वारा वहां खड़े व्यक्तियों को यह दिखाते हुए बाइक में डबल लॉक लगाने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया गया. चेकिंग के दौरान यह भी देखा गया कि कई बाइक चालक बिना बाइक का हैंडल लॉक किये बिना लापरवाही पूर्ण तरीके से बाइक लगाकर चले गए है. ऐसे बाइक को भी जब्त कर थाना लाया गया. शहरवासियों से चाईबासा पुलिस ने अपील की है कि अपने बाइक में सिर्फ हैंडल लॉक करके निश्चिंत ना रहे अलग से चैन एवं ताला (डबल लॉक) अवश्य लगाएं ताकि किसी की भी बाइक चोरी ना हो सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//