Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस ने तालाबों के पास चलाया स्वच्छता अभियान

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendr Kumar Sinha) : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सदर थाना पुलिस ने जुबली तालाब तथा बालू घाट के मूर्ति विसर्जन वाले जगह पर स्वच्छता अभियान चलाया. इस स्वच्छता अभियान अभियान के दौरान जुबली तालाब में मूर्ति तैयार करने के लिए छोड़े गए ढांचे को निकाला गया और तालाब की साफ-सफाई की गई. इसी क्रम में बालू घाट की भी साफ-सफाई की गई, जहां पर मूर्ति विसर्जन का कार्य किया जाता है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-women-worshiped-mother-kushmanda-on-the-fourth-day-of-navratri/">नोवामुंडी

: नवरात्रि के चौथे दिन महिलाओं ने की मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना
उल्लेखनीय है कि विभिन्न पूजा पंडाल के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मूर्ति विसर्जन वाले जगह को साफ-सफाई करने का अनुरोध किया था और पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार यह कार्य बुधवार को सदर थाना पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने चलाया. इसमें विभिन्न पूजा पंडाल के पदधारी के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग दिया. इस मौके पर सदर थाना पुलिस प्रभारी प्रवीण कुमार ने सभी लोगों से स्वच्छता के साथ-साथ इको फ्रेंडली दुर्गा पूजा मनाने की अपील की और कहा कि स्वच्छ रहने से पूरा वातावरण भी स्वच्छ रहेगी और पूजा के दौरान कहीं भी आने-जाने में किसी को कोई बाधा नहीं होगी, इसीलिए सभी स्वच्छता के साथ इको फ्रेंडली दुर्गा पूजा मनाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही