Search

चाईबासा : पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, वाहन मालिकों पर लगाया जुर्माना

Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के विभिन्न स्थानों में गुरुवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया. वाहन जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस चौक के पास से मोडिफाइड बुलेट जब्त कर सदर थाना लाया गया है. जब्त मोडिफाइड बुलेट मालिक के विरुद्ध एमवी एक्ट के धाराओं के अंतर्गत सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया. इधर सदर थाना के इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करें. दो पहिया या चार पहिया वाहन को मोडिफाइड न करें. चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म नहीं लगाएं. प्रेसर हॉर्न का प्रयोग न करें. अपने नाबालिग बच्चों को दो पहिया या चार पहिया वाहन चलाने को न दें, अन्यथा नाबालिग के साथ-साथ उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.  इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-process-of-enrollment-in-iti-from-june-10-can-apply-online/">चाईबासा

: आईटीआई में नामांकन की प्रक्रिया 10 जून से, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//