Search

 
 
 

चाईबासा : ASI कृष्णा साव ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

 
Chaibasa :  कराइकेला थाना के एक एएसआई ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यह घटना जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित कराइकेला थाना में हुई है. जहां बुधवार की सुबह एएसआई कृष्णा साव ने खुद को गोली मार ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी  कृष्णा साव को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच में जुट गये हैं. एएसआई ने किस वजह से खुद को गोली मारी है, अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक एएसआई के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही