Search

 
 
 

चाईबासा: जंगल में नक्सलियों के छिपाये भारी संख्या में लेवी रकम को पुलिस ने किया बरामद

 
Chaibasa: जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये भारी संख्या में लेवी का रूपया बरामद हुआ है. 22 मार्च को गिरफ्तार हुए राजेश देवगम और जयपाल देवगम नाम के नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने टोन्टो थाना क्षेत्र के जिम्की, इकीर और राजाबासा के जंगल से लेवी का 10.50 लाख रूपया बरामद किया है. यह रूपया शीर्ष नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया था. लेवी के रूपया के अलावा पुलिस ने लेवी प्राप्त करने वाला लेवी रसीद, संदिग्ध विस्फोटक सामग्री, तीन वायरलेस समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. गौरतलब है कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/paisa1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jewelery-worth-rs-2-crore-embezzled-from-sarvada-jewelery-shop-stock-audit-revealed/">रांची:

सर्वदा ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ का जेवर का गबन, स्टॉक ऑडिट से हुआ खुलासा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही