Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कराईकेला तेंदा गांव के पास पुलिस ने तीन केन बम किया बरामद

Chaibasa/Chakradharpur (Sukesh Kumar) : पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए केन बम को पुलिस ने बरामद किया है. जिससे एक बड़ी घटना होने से टल गई. यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र तेंदा गांव के समीप के जंगल का है. पुलिस ने बम को बरामद करने के बाद उसे जंगल में ही नष्ट कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिला थी कि कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंदा गांव के बीच पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने तीन बम लगाया हैं. इसे भी पढ़ें :बलूचिस्तान">https://lagatar.in/terrorist-attack-in-balochistan-three-soldiers-killed-one-terrorist-also-killed/">बलूचिस्तान

में आतंकवादी हमला, तीन सैनिकों की मौत, एक आतंकवादी भी मारा गया
सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए रविवार सुबह सीआरपीएफ 60 बटालियन और कराईकेला थाना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत इंद्रवा और तेंद्रा गांव के बीच नक्सलियों ने तीन केन बम लगाया था. सर्च अभियान में पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों ने बम बरामद कर जंगल में ही नष्ट कर दिया. जिससे एक बड़ी घटना होने से पहले टल गई. हालांकि इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत उत्पन्न हो गया. घटना के संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि नक्सलियों द्वारा बम लगाया गया था समय रहते पुलिस ने उसे जंगल में ही नष्ट कर दिया. इसे भी पढ़ें :रूस">https://lagatar.in/russia-captures-bakhmut-city-putin-congratulates-ukraine-claims-war-still-going-on/">रूस

ने बखमुत शहर पर कब्जा किया, पुतिन ने दी बधाई, यूक्रेन का दावा-जंग अभी जारी है
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही