Shailesh Singh Kiriburu : चाईबासा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बंदगांव थाना अन्तर्गत बरजो गांव में छापेमारी कर 92 बोरा डोडा बरामद करने में सफलता पाई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया की 20 अप्रैल की रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध डोडा तस्करी करने के उद्देश्य इक्कठा किया गया है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर 20 अप्रैल की रात्रि में सशस्त्र बलों के सहयोग से छापामारी कर बंदगांव व थाना क्षेत्र के बरजो से कुल 92 बोरा अवैध डोडा बरामद किया गया, उसका कुल वजन 2162 (इक्कीस सौ बासठ) किलो ग्राम है, जिसका बाजार मूल्य लगभग 3,24,30,000/- (तीन करोड़ चौबीस लाख तीस हजार) रुपये बताया जा रहा है. इस संदर्भ में बंदगांव थाना काण्ड सं0- 09/24, धारा-15(C)/18/25 NDPS Act के अन्तर्गत काण्ड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
चाईबासा पुलिस ने 3.24 करोड़ का डोडा किया जब्त
Last Updated: Apr 21, 2024 12:00 AM (IST)