Search

 
 
 

चाईबासा : पुलिस ने वाहन जांच में नौ बाइक किया जब्त

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बुधवार रात सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शहीद चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान में नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे चार व दो पहिया वाहन, ट्रिपल सवार 3 मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए मोटरसाइकिल चलाने वाले दो वाहन को जब्त कर उसे थाने में रखा गया. इन सभी वाहनों को सदर थाना परिसर में रखा गया है.जब्त सभी मोटरसाइकिल पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-amarendu-prakash-became-the-new-chairman-of-sail/">किरीबुरू

: अमरेंदु प्रकाश बने सेल के नये चेयरमैन

थाना प्रभारी ने शहर वासियों से की अपील 

थाना प्रभारी ने सभी शहर वासियों के नाम अपील जारी करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करे. दो पहिया या चार पहिया वाहन को मोडिफाइड न करे . चार पहिया वाहन में ब्लैक फिल्म नहीं लगाए. प्रेसर हॉर्न का प्रयोग नहीं करे. तथा अपने नाबालिग बच्चों को दो पहिया, चार पहिया वाहन चलाने को नहीं दे, अन्यथा नाबालिग के साथ उनके अभिभावकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-amarendu-prakash-became-the-new-chairman-of-sail/">किरीबुरू

: अमरेंदु प्रकाश बने सेल के नये चेयरमैन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही