Search

चाईबासा: लड़की को बरामद करने गई पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार, एक गिरफ्तार

Chaibasa: मामला जिले के मंझगांव थाने का है. दरअसल कुमारडूंगी से भगाई गई लड़की को बरामद करने गई पुलिस टीम के सदस्यों से दबंगों ने धक्का मुक्की किया. इस मामले में हाजी जहांगीर साई को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के 15 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने का मामला मंझगांव थाने में दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शीघ्र ही कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. 24 दिसंबर 2020 को कुमारडूंगी से लड़की भगाई गई थी. इसमें आरोपी तनवीर अख्तर है. इसे ही गिरफ्तार करने पुलिस मंझगांव गई थी. तब हाजी जहांगीर साई एवं 15 - 20 व्यक्ति पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे. महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. इस क्रम में आरोपी तनवीर भाग निकला. इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव ने बताया कि आरोपी हाजी जहांगीर का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर अवैध रूप से खनिज संपदा के व्यापार करने का मामला  मंझगांव थाना में पहले से दर्ज है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें-चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-police-arrested-two-maoists-involved-in-several-incidents/16639/">चाईबासा:

पुलिस ने दो माओवादियों को किया गिरफ्तार, कई घटनाओं में थे शामिल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//