Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, IED बरामद

Advertisement
Advertisement

Chaibasa : पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. सोमवार को जिले के अति नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेगाड़बेड़ा के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि रेगाड़बेड़ा से आराहासा जाने वाली मुख्य पक्की सड़क पर माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा भारत बंद को लेकर बैनर और आईईडी बम लगाया गया है. इस सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए गोईलकेरा थाना पदाधिकारी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे. वहां पर माओवादियों द्वारा एक बैनर लगाया गया था. बैनर को हटाने के लिए एसओपी का पालन करते हुए जब जांच की गयी तो पाया गया कि बैनर की नीचे मिट्टी से दबाकर एक आईईडी केन बम लगा हुआ है. आईईडी को झारखंड जगुआर बीडीडीएस टीम द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया.

पुलिसिया अभियान के खिलाफ बंद का आह्वान

भाकपा माओवादियों के खिलाफ चल रहे पुलिसिया अभियान के विरोध में संगठन ने भारत बंद का एलान किया है. भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने बीते 20 मार्च को प्रेस रिलीज जारी कर 26 अप्रैल को भारत बंद को सफल बनाने की अपील की थी. माओवादियों ने लिखा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार के नेतृत्व में पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों की अक्टूबर 2020 में बैठक हुई थी, जिसमें 2021 के जून तक निर्णायक अभियान चलाने का निर्णय हुआ था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही