Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: किसी भी धर्म-जाति के विरूद्ध सोशल मीडिया में पोस्ट, कमेंट करने पर होगी कार्रवाई-एसडीओ

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: सदर थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक एसडीओ शशीन्‍द्र बड़ाइक की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पूरे शहर में शांति बनाए रखने की सहमति बनी. इस दौरान एसडीओ ने कहा कि किसी भी धर्म, जाति के विरुद्ध पोस्ट, कमेंट न करें. ऐसा किसी तरह का पोस्ट न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द्र का माहौल खराब हो.  किसी भी अपुष्‍ट संवाद को सोशल मीडिया में न फैलाएं. साथ ही न अफवाहों पर ध्यान दें एवं न ही अफवाह फैलाए. इसे भी पढ़ें: हाई">https://lagatar.in/ranchi-police-on-high-alert-5000-policeman-deployed-on-the-day-of-friday-prayers/">हाई

अलर्ट पर रांची पुलिसः जुमे की नमाज के दिन 5000 जवान संभालेंगे मोर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूरी निगरानी रखी जा रही : एसडीपीओ

[caption id="attachment_333611" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/16jun3b.jpg"

alt="" width="600" height="315" /> शांति समिति की बैठक करते एसडीओ.[/caption] इस दौरान एसडीपीओ दिलीप खलखो ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ टिप्पणी नहीं की जाए. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूरी निगरानी रखी जा रही है. किसी भी धर्म, जाति समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा शांति समिति के सदस्यगण शामिल हुए.

पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला

[caption id="attachment_333615" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/16jun3a-2.jpg"

alt="" width="600" height="196" /> फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस व प्रशासन के अधिकारी.[/caption] शांति समिति बैठक के पश्चात पूरे शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च किया गया. लोगों से शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील की गई. इस दौरान एसडीओ व एसडीपीओ के अलावा मुख्‍य रूप से सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, ट्रैफिक इन्स्पेक्टर राजेश टुडू, सीओ, चाईबासा चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष मधु सूदन अग्रवाल, सचिव संजय चौबे, त्रिशानु रॉय, हर्ष चिरानिया,  मधुसूदन अग्रवाल,  कांग्रेस नेता राजकुमार रजक, जहांगीर आलम के अलावा काफी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ignou-will-soon-start-degree-and-vocational-courses-for-agniveers/">जमशेदपुर

: अग्निवीरों के लिए डिग्री एवं वोकेशनल कोर्स जल्द शुरू करेगा इग्नू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही