Search

चाईबासा : पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने बच्चों के बीच किया कंबल का वितरण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड के आंचू स्थित पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा बालकुंज के बच्चों के बीच गुरुवार को कंबल का वितरण किया गया. बच्चों को ठंड से बचाने के लिए कॉर्पोरेशन की ओर से उक्त पहल की गई है. कार्यक्रम में उपस्थित पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक रमन कुमार ने कहा कि पावर ग्रिड अपने सामाजिक दायित्व के तहत वितरण का वितरण कर रहा है. इस दौरान पावर ग्रिड के मुख्य प्रबंधक विवेक कुमार, कनीय अभियंता पंकज कुमार यादव तथा जिला बाल कल्याण समिति के सनातन तिरिया ने भी अपनी-अपनी बातों को रखा. इसके उपरांत मुख्य महाप्रबंधक ने केंद्र के 50 से अधिक बच्चों को कंबल प्रदान किया. कार्यक्रम का संचालन पावर ग्रिड के जेई पंकज कुमार यादव ने किया. मौके पर बालकुंज में कार्यरत सभी केयरटेकर उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-kcc-camp-organized-in-block-headquarters-farmers-gave-application/">मनोहरपुर

: प्रखंड मुख्यालय में लगा केसीसी शिविर, किसानों ने दिया आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp