Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली जाएगी प्रभातफेरी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर शुक्रवार को महिला कॉलेज चाईबासा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें भाषण प्रतियोगिता में 15, निबंध प्रतियोगिता में 20 तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर भेजा जाएगा. विश्वविद्यालय स्तर पर सफल प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगें. साथ ही 12 जनवरी को महिला कॉलेज से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-baidih-sharda-high-school-celebrated-its-anniversary-with-enthusiasm/">चक्रधरपुर

: बाईडीह शारदा हाई स्कूल का हर्षोल्लास के साथ मना वार्षिकोत्सव

विभागाध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला

इस अवसर पर में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, बीएड विभागाध्यक्ष मोबारक करीम, डॉ पुष्पा कुमारी एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. निर्णायक मंडली में मोबारक करीम हाशमी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ पुष्पा कुमारी, सितेंद्र रंजन रहें. इस अवसर पर प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने छात्राओं से कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपने व्यक्तित्व का विकास करें. प्रतियोगिता की समाप्ति पर मोबारक करीम हाशमी ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला. डॉ अर्पित सुमन ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने के उद्देश्य की चर्चा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही