Search

 
 
 

चाईबासा : प्रताप क्रिकेट क्लब ने एसआर रूंगटा ग्रुप को 16 रनों से हराया

 
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा बी डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को खेला गया. इसमें रोमाचंक मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबसा की टीम ने एसआर रूंगटा ग्रुप चाईबासा की टीम को 16 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक अर्जित किए. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम ने 29.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 181 रन बनाए. प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राकेश यादव ने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजो में देवाशीष बारिक ने दो चौकों की मदद से 21 रन, सिद्धार्थ अग्रवाल ने चार चौकों की मदद से 19 रन और सुधांशु पाउल ने एक चौका और एक छक्का की मदद से 16 रनों का योगदान दिया. एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित कुमार ने 23 रन दोकर दो, अभिषेक कच्छप ने 23 रन देकर दो, विवेक रंजन ने 24 रन देकर दो, आनन्द यादव ने 41 रन देकर दो और अमित कुमार ने 45 रन देकर एक विकेट लिए. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/diwali-faded-for-1-28-lakh-pensioners-of-east-singhbhum-money-was-not-received-even-in-chhath/">पूर्वी

सिंहभूम के 1.28 लाख पेंशनरों की फीकी रही दिवाली, छठ में भी नहीं मिला पैसा
जीत के लिए 30 ओवरों में 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआर रूंगटा ग्रुप की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी और 16 रन से हार गई. एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित कुमार ने चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों अंकित राज ने तीन चौकों और एक छक्का की मदद से 31 रन, अभिषेक कच्छप ने चार चौकों की मदद से 20 रन और कुशल झा ने एक चौका और एक छक्का की मदद से 16 रन बनाए. प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से सिद्धार्थ अग्रवाल ने 39 रन देकर तीन, हर्ष राज तियु ने 42 रन देकर तीन, प्रतीक अग्रवाल ने 23 रन देकर दो और प्रभात बोयपाई ने 27 रन देकर एक विकेट लिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही