Search

 
 
 

Chaibasa : फ्रेंड्स क्लब को पराजित कर प्रताप क्रिकेट क्लब क्वाफा में पहुंचा

 
  • एसआर रुंगटा बी-डिविजन लीग, 2024-25
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 31वीं एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस क्लब चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. प्रताप क्रिकेट क्लब की यह लगातार दूसरी जीत है. आज की जीत के साथ ही प्रताप क्रिकेट क्लब के कुल आठ अंक हो गए हैं और अंक तालिका में ग्रुप-सी में वह पहले पायदान पर है और इसका क्वार्टर फाईनल में खेलना लगभग तय है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस प्रताप क्रिकेट क्लब के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-construction-of-50-bed-hospital-being-built-in-barajamda-stopped-on-the-basis-of-huge-corruption/">Kiriburu

: भारी भ्रष्टाचार की बुनियाद पर बड़ाजामदा में बन रहे 50 बेड का अस्पताल का निर्माण रोका
पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस क्लब की पूरी टीम 24.2 ओवर में मात्र 96 रन बनाकर आल आउट हो गई. इस टीम की ओर से सुभाष जोंको ने 28, निलेश सिंह कुंटिया ने 21 तथा चंदन कुमार गोप ने 15 रन बनाए. प्रताप क्लब की ओर से चक्रधर, सुधांशु पाल, दीपेंद्र यादव एवं प्रतीक अग्रवाल को दो-दो विकेट प्राप्त हुए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्रताप क्रिकेट क्लब ने 14 ओवर में 102 रन बनाकर प्राप्त कर लिया हलांकि इस प्रयास में उनके तीन बल्लेबाज पैविलियन लौट गए. प्रताप क्रिकेट क्लब की ओर से आकाश त्रिपाठी ने 33 तथा चक्रधर ने 30 रनों की बेहतरीन पारी खेली और दोनों ही बल्लेबाज अंत तक आउट नहीं हुए. अनिश कुमार दास ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम का अच्छा साथ दिया. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-forest-department-demolished-illegal-houses-with-jcb/">Gudabanda

: वन विभाग ने अवैध घरों को जेसीबी से तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही