Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारी समिति गठित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने को लेकर कांग्रेस भवन में शनिवार को कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने बैठक की. बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श के उपरांत अंतिम स्वरुप प्रदान किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से एक तैयारी समिति का गठन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकारी जिलाअध्यक्ष अम्बर राय चौधरी ने कहा कि हमेशा से कांग्रेस का प्रयास रहा है कि विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर सभी जाति धर्म संप्रदाय के बीच सामंजस्य स्थापित कर विकास के मार्ग पर समस्त मानव जाति को आगे बढ़ाना. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-pay-tribute-to-the-late-forest-area-officer-sanjeev-kumar-singh/">किरीबुरू

: दिवंगत वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री होंगे शामिल

आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, पूर्व विधायक देवेन्द्र नाथ चाम्पिया मुख्य रुप उपस्थित रहेंगे. वहीं जगन्नाथपुर में विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस बैठक में पिंकी पिंगुआ , विकास वर्मा , राहुल लाल दास , राकेश कुमार सिंह , कमल कुमार पान , मुकेश दास , सुशील कुमार दास उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cisf-planted-saplings-in-jhillingburu-under-amrit-mahotsav/">नोवामुंडी

: सीआईएसएफ ने अमृत महोत्सव के तहत झिलिंगबुरु में किया पौधरोपण

तैयारी समिति में यह है शामिल

तैयारी समिति में संयोजक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर राय चौधरी, रंजन बोयपाई और सदस्यों में नितिमा बारी बोदरा, बालेमा कुई, दिकु सावैयां, जानवी जारिका, विश्वनाथ तामसोय, मोहन सिंह हेम्ब्रम, लक्ष्मण हासदा, शंकर बिरुली, राजेन्द्र कच्छप, कृष्णा सोय, बिरसा कुंटिया, रवि कच्छप, प्रितम बांकिया, सनातन बिरुवा, नारंगा देवगम, हरीश चंद्र बोदरा, नूतन ज्योति सिंकु शामिल है. वहीं, सहयोगियों में चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, मुकेश कुमार, मो.सलीम, सिंगराय गोप, जंगबहादुर, नारायण निषाद, राजु कारवा को बनाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही