Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बाल सुधार गृह को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन हुआ. इसमें संप्रेक्षण गृह और संबंधित बाल सुधार गृहों में आवासीत बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर गंभीर चिंतन किया गया. बैठक में मुख्य रुप से प्राधिकार के उपाध्यक्ष, उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, प्रधान दंडाधिकारी किशोर न्याय परिषद तौसिफ मिराज तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे. [caption id="attachment_352066" align="aligncenter" width="536"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-baithak-2-2.jpeg"

alt="" width="536" height="357" /> चर्चा के दौरान उपस्थित अन्य पदाधिकारी[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-angry-villagers-protested-in-front-of-phd-office-due-to-poor-drinking-water-system/">चाईबासा

: पेयजल की लचर व्यवस्था से आक्रो​शित ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
इस दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने तथा बालगृह को बोर्डिंग स्कूल की तर्ज पर एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई. साथ ही बच्चों के सुरक्षा मानकों पर भी गंभीरता से विचार किया गया. बैठक में न्यायिक दंडाधिकारी शंकर महाराज, प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह, एपीपी, सिविल सर्जन डा बुका उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीशा कुजूर, वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार शर्मा आदि भी उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दिया। [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही