Search

चाईबासा : केयू के छठा दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Chaibasa (Sukesh) : कोल्हान विश्वविद्यालय के छठवां दीक्षांत समारोह आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में निर्धारित किया गया है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से तिथि की घोषणा नहीं की गई है. छठवां दीक्षांत समारोह को ऐतिहासिक बनाने को लेकर पूरी कमेटी सक्रिय रुप से कार्य कर रही है. दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ गंगाधर पांडा ने दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति से मुलाकात का उन्हें निमंत्रण दिया. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-mla-shashibhushan-mehta-got-angry-tore-paper-said-now-what-to-say-in-house-in-3-minutes/">भाजपा

विधायक शशिभूषण मेहता भड़के, पेपर फाड़ा, कहा – अब 3 मिनट में सदन में क्या बोलें

 कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी

कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक बनाने को लेकर हर तरह से तैयारी की जा रही है. मालूम हो कि छठवां दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट को ही सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाना है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से टॉपरों की सूची भी जारी कर दी गई है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आने की आधिकारिक पुष्टि होने के पश्चात ही दीक्षांत समारोह की तिथि की घोषणा की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp